Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fog intensifies; cold persists at night, while daytime remains warm.

Bulandshahar News: धुंध का बढ़ा असर, रात में ठंड और दिन में गर्माहट बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है जबकि दिन में धूप निकलने से गर्माहट बरकरार है। बुधवार को सुबह के समय वातावरण में धुंध का असर देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट और सुबह के समय ठंडक के चलते मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को वातावरण में आर्द्रता 52 प्रतिशत रही और हवा की गति करीब आठ किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ सुबह के समय धुंध का असर भी बढ़ने लगा है। ऐसे में सुबह जल्दी घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बने रहने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने का अनुमान है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed