फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused shot in leg in police encounter in Bulandshahr

Bulandshahr Encounter: मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; पूर्व में सात मुकदमे हैं दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 04:03 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 14 Feb 2026 04:03 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Accused shot in leg in police encounter in Bulandshahr
मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले में नगर पुलिस और गोकशी के आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और पशु कटान के उपकरण बरामद किए गए।

विज्ञापन




सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को खुर्जा कोतवाली पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। गांव झमका के पास नहर पर पुलिस को एक बाइक सवार संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसको पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार युवक वापस भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को कुछ दूरी पर रोक दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीम से खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान फरमान निवासी मोहल्ला कबूतर वाली पैठ कस्बा व थाना खुर्जा के रूप में हुई। आरोपी के पास से पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 24 जनवरी को खुर्जा नगर में गोकशी की घटना को अंजाम दे चुका है। आरोपी पर पूर्व में सात मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed