फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of swindling Rs 6 lakh from a teenager in the name of fitness supplements

Bulandshahar News: फिटनेस सप्लीमेंट के नाम पर किशोर से छह लाख रुपये हड़पने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक प्रधानाचार्य ने जिम संचालक और उसके साथियों पर जिम में अवैध रूप से एस्टेरॉयड देने और नशे के इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उनके नाबालिग पुत्र से भी छह लाख रुपये हड़प लिए हैं। बेटे की हालत बिगड़ने पर उन्हें इस बात की जानकारी हुई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह एक काॅलेज में कार्यरत हैं। नगर में ही अंसारी रोड के पास रिलायंस ट्रेंड मॉल के नीचे बेसमेंट में आरोपी सौरभ, बॉबी उर्फ नरेश, दिनेश, निखिल और बॉबी का बड़ा भाई, जिसकी मेडिसन मार्केट में बालाजी मेडिसन एजेंसी के नाम से दुकान है, द्वारा एक जिम का संचालन किया जा रहा है। इसमें आरोपियों के सहयोगी स्टोओ न्यूटीमेंट, युदित मेडिकल एवं शुक्का मेडिकोज चांदपुर के प्रबंधक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पीड़ित प्रधानाचार्य ने बताया कि उनका नाबालिग पुत्र भी जिम में फिटनेस ट्रेनिंग के लिए जाता था। उक्त लोगों ने उनके नाबालिग पुत्र को फिटनेस सप्लीमेंट के नाम पर बहला-फुसलाकर बीते दिनों करीब छह लाख रुपये ऐंठ लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पुत्र को स्टेरॉयड और नशीले इंजेक्शन दिए जाते थे। पुत्र की हालत बिगड़ने पर उन्हें मामले का पता चल सका। 15 अप्रैल को उन्होंने आरोपियों से यह कृत्य बंद करने और ठगे गए रुपये वापस मांगे तो उन्हें धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता के अनुसार आरोपियों की हरकत से उनका नाबालिग पुत्र जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसकी हालत काफी खराब है। नगर पुलिस ने जिम संचालक सौरभ, बॉबी उर्फ नरेश, दिनेश, निखिल, बॉबी के बड़े भाई, स्टोओ न्यूटीमेंट के प्रबंधक, युदित मेडिकोज और शुक्का मेडिकोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


I- मामले में तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed