{"_id":"668c1f6958cc835b3b0ec9d7","slug":"accused-of-robbing-passers-by-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-118393-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: राहगीरों से लूटपाट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: राहगीरों से लूटपाट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
बुलंदशहर। राहगीरों से गहने व नगदी की लूटपाट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हापुड़ से लूटा गया एक कुंडल और अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
मेरठ हाईवे पर शांतिदीप होटल के पास से पुलिस ने बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ नन्ने निवासी गांव कायस्थ बड्डा मेरठ के तौर पर हुई। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने साथी मोनू उर्फ नौशाद के साथ मिलकर 27 जून को मेरठ हाईवे पर महिला से कुंडल छीना था। जिसे बाद में अपने ही गांव के एक सुनार को सात हजार में बेच दिया। जबकि इसके बाद हापुड़ में एक महिला से कुंडल छीना था, जिसे आरोपी की जेब से बरामद किया गया है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद