{"_id":"694d72c9868e7544c307b313","slug":"accused-of-performing-tantric-rituals-threatened-if-stopped-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-145951-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: तांत्रिक क्रियाएं कराने का आरोप, रोकने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: तांत्रिक क्रियाएं कराने का आरोप, रोकने पर दी धमकी
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली में मोहल्ला कृष्णानगर क्षेत्र निवासी पीड़ित अंकित पॉलीवाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादीशुदा बहन शिक्षिका है। बीते कुछ दिनों से टीचर्स काॅलोनी निवासी आरोपी तरूण श्रीवास्तव उसकी बहन को परेशान कर रहा है।
आरोप है कि तरूण श्रीवास्तव तांत्रिक क्रियाएं करता है और आरोपी ने तांत्रिक क्रिया से उसकी बहन का वशीकरण कर रखा है। उसकी बहन से कहता है कि उसके 10वर्षीय बीमार पुत्र को ठीक कर देगा। उसकी बहन से कब्रिस्तान और नहर के चौराहे पर पूजा-अर्चना कराता है। उसकी बहन से पुत्र को कब्रिस्तान में ले जाकर शराब से नहलाने का दबाव बनाते हुए रुपये भी ऐंठता रहता है।
पीड़ित ने बताया कि 19 दिसंबर की शाम को आरोपी तरूण श्रीवास्तव उसकी बहन के मोहल्ला विष्णुपुरम स्थित घर पर जबरन आ गया और एक मामले में जांच करने की कहने लगा। जब बहनोई प्रमोद कुमार ने पूछताछ करनी चाही तो आरोपी गाली-गलौज कर धमकी देने लगा।। पीड़ित ने बताया कि आरोपी से उसे, उसके परिवारीजनों एवं बहन को जानमाल का खतरा बना हुआ है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।