फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of embezzling Rs 27 lakh in the name of making him a partner in a flour mill, now threat of murder

Bulandshahar News: फ्लोर मिल में साझीदार बनाने के नाम पर 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप, अब हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। सलेमपुर के गांव हुर्थला निवासी हरेंद्र सिंह से फ्लोर मिल में साझीदार बनाने का झांसा देकर आरोपियों ने 27 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर उन्हें अब हत्या की धमकी दी जा रही है। शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सलेमपुर के गांव हुर्थला निवासी हरेंद्र सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि स्याना रोड पर नई मंडी के गांव कुच्छेजा निवासी दौलत सिंह की फ्लोर मिल है। जबकि उनके पुत्र मुनीश कुमार की ओम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है। बताया कि उनकी दौलत सिंह और उनके पुत्र मुनीश कुमार से अच्छी जान-पहचान है।
विज्ञापन

दौलत सिंह ने उसे अपनी मिल और मुनाफे में साझीदार बनाने का झांसा दिया और मिल चलाने के लिए धन की मांग की। 30 दिसंबर 2022 को उन्होंने फ्लोर मिल के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। 10 मई 2023 को ओम ट्रेडिंग कंपनी के खाते में अपने खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। पांच अप्रैल 2023 को दौलत सिंह के खाते में अपने खाते से सात लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह उनके द्वारा कुल 27 लाख रुपये दे दिए गए, लेकिन काफी वक्त बीतने के बाद भी दौलत सिंह ने उन्हें मिल में साझीदार नहीं बनाया और न ही मुनाफा दिया गया। उनके दबाव बनाने पर दौलत सिंह ने 14 जनवरी 2025 तक सारी धनराशि मय मुनाफा लौटाने अथवा 15 जनवरी 2025 को मिल के फ्रंट पर स्थित 200 गज जमीन बतौर सिक्योरिटी बैनामा कराने के लिए स्टांप पेपर पर लिखकर दिया।

इसके बाद भी आरोपी दौलत सिंह ने न तो रकम दी और न ही अपना वायदा पूरा किया है। आरोप है कि 26 जनवरी को तकादा करने पर आरोपी दौलत सिंह और उनके पुत्र मुनीश कुमार और राजकुमार ने पिस्टल और तमंचा उनके ऊपर तान दिया और भविष्य में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। देहात कोतवाली प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed