फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused of deadly attack arrested in encounter

Bulandshahar News: मुठभेड़ में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of deadly attack arrested in encounter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पहासू। जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस और स्वॉट टीम ने मंगलवार देर रात गांव नगला खुशहालपुर में रजवाहे की पटरी के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है।
सीओ शिकारपुर दिलीप सिंह ने बताया कि विगत बुधवार को आरोपी ने पहासू कस्बा निवासी आशू अली को गोली मारकर घायल किया था। घटने का बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मंगलवार देर रात पुलिस और स्वॉट टीम खेड़ा नहर के पास संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा। रुकने का इशारा करने पर वह बाइक की गति बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर गांव नगला खुशहालपुर में रजवाहे की पटरी के पास उसकी घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान थाना पहासू क्षेत्र के मोहल्ला काजीखेल निवासी नदीम के रूप में हुई है। आरोपी पर हत्या, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे आठ अपराधिक मामले पहासू थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी नदीम के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed