{"_id":"6a47e64520fad84e4b0a1efb","slug":"accused-gangster-arrested-in-encounter-shot-in-the-leg-and-injured-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-158792-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुठभेड़ में गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार पैर में लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुठभेड़ में गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार पैर में लगी गोली, घायल
विज्ञापन
बुलंदशहर मुठभेड़ स्थल पर पड़ी आरोपी की बाइक। पुलिस
जहांगीराबाद। चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में थाना पुलिस, स्वाॅट टीम देहात गांव जलीलपुर से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आते हुए दिखाई दिया।
पुलिस के रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने बाइक काे मोड कर नहर की पटरी की ओर जाने वाले रास्ते पर भगाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिलस गई। इससे वह गिर गया।
विज्ञापन
पुलिस के घेराबंदी करने पर आरोपी ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान पिंकल निवासी गांव रामगढ़ थाना औरंगाबाद के रूप में हुई।
उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, एक बाइक और आभूषण बरामद हुए हैं। बताया कि गिरफ्तारी आरोपी ने थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तार पिंकल पर बुलंदशहर के अलावा, दिल्ली, मथुरा के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।