{"_id":"6702c928693ecf0eae0a9cef","slug":"accused-canter-driver-caught-by-surveillance-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105425-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आरोपी कैंटर चालक आया सर्विलांस की पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आरोपी कैंटर चालक आया सर्विलांस की पकड़ में
विज्ञापन
एनएच-34 पर बगराई कट के पास बाइक सवार भाइयों को टक्कर मारने वाला कैंटर पुलिस की सर्विलांस टीम की नजर में है। कैंटर को ट्रेस किया जा रहा है। हादसे में घायल चार भाइयों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक की हादसे में मौत हो गई थी।
खुर्जा जंक्शन रोड स्थित पॉटरी में से मजदूरी करके लौट रहे दो बाइकों पर सवार पांच भाई अमित, अंकित, रवि (20), पुष्पेंद्र और राहुल को एनएच-34 पर तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी थी। टक्कर मारकर आरोपी चालक कैंटर लेकर भाग गया। वहां पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांचों घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। अन्य चारों का उपचार चल रहा है। गुस्साए ग्रामीण व परिजनों ने आरोपी चालक को गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया था।
सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा ने बताया कि कैंटर को ट्रेस किया जा रहा है, जिसकी लोकेशन अलीगढ़ में आ रही है। उसको जल्द पकड़ा जाएगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।