{"_id":"6aa82aab06dc6f839a075a79","slug":"accused-arrested-for-allegedly-performing-a-tantric-ritual-on-a-10-year-old-child-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-114234-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दस वर्षीय बच्चे पर तंत्र क्रिया करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दस वर्षीय बच्चे पर तंत्र क्रिया करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के बनैल गांव में दस वर्षीय बच्चे के साथ तंत्र क्रिया करने का मामला सामने आया। इसमें बच्चे के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी तांत्रिक व अन्य ग्रामीण को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बनैल गांव निवासी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि उनका दस वर्षीय बेटा रमन पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार दोपहर को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी दोपहर में पड़ोसी संजय गौड़ घर आया और बच्चे को अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि संजय ने घर पर पहले से ही तांत्रिक को बुलाया हुआ था।
जहां पर दोनों ने किसी प्रकार की तंत्र क्रिया की और बच्चे को उसमें बैठाया। बच्चे के हाथ में किसी प्रकार का निशान भी बनाया। इसके बाद बच्चे को लालच दिया कि अगले दिन (सोमवार) को दोबारा आना होगा जिसके रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
रात में बच्चा अचानक जोर-जोर से रोने लगा और डरने लगा। पवन को संदेह हुआ कि उनके बच्चे के साथ तंत्र क्रिया की गई। जब उन्होंने बच्चे से पूछा तो बच्चे ने हाथ पर बना निशान दिखाया।
सोमवार सुबह पीड़ित पवन पहासू थाना पहुंचे और मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आरोपी संजय और तांत्रिक अब्दुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।