{"_id":"66d8e0473dbfc56bfc019994","slug":"accused-absconds-after-snatching-bag-from-businessman-riding-e-rickshaw-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121427-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ई-रिक्शा सवार व्यापारी से थैला छीनकर आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ई-रिक्शा सवार व्यापारी से थैला छीनकर आरोपी फरार
विज्ञापन
डिबाई। ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रहे सराफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने थैला छीन लिया। इसके बाद आरोपी थैले में रखी 10 हजार की नकदी व करीब 47 हजार रुपये के चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला मंडी हरदेव निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया है कि उनकी थाना छतारी क्षेत्र के गांव बिलोनी में हनुमान चौराहा के निकट सराफ की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव गोविन्दपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने तमंचा दिखाया जबकि दूसरे ने चांटा मारते हुए थैला छीन लिया और फरार हो गए। बताया कि थैले में 10,300 रुपये की नकदी व करीब 47 हजार रुपये के चांदी के जेवरात रखे थे। बताया कि आरोपियों ने उनका मोबाइल छीनकर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर फेंक दिया था। सीओ रामकरन ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।