फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accused absconding from custody

सीएचसी से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा शराब तस्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
accused absconding  from custody
पहासू सीएचसी से फरार आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी। - फोटो : KHURJA
सीएचसी से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा शराब तस्कर
विज्ञापन

छतारी/पहासू। शराब तस्करी के दौरान रविवार रात पकड़ा गया आरोपी सोमवार को पुलिस को चकमा देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भाग गया। छतारी थाना पुलिस मेडिकल कराने के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई थी। पुलिसकर्मी उसकी तलाश में खाक छानते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
रविवार रात छतारी थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव नारायणपुर के माजरा नगला बंजारा निवासी गुलशन को 25 पौव्वा शराब के साथ गिरफ्तार किया था। सोमवार सुबह पुलिसकर्मी उसे पहासू कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराने के लिए लेकर पहुंचे थे। मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजना था। आरोपी के साथ एक दरोगा, एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड था। बताया जा रहा है मेडिकल कराने की प्रक्रिया के दौरान आरोपी गुलशन ने पुलिसकर्मियों से शौचालय जाने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी उसे अपने साथ लेकर गए। इसी दौरान मौका देखकर आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए भाग निकला। यह देखकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। पुलिसकर्मियों ने अस्पताल के बाहर दूर-दूर तक आरोपी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी, उसमें भी वह जाता हुआ नहीं दिखाई दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने छतारी थाना प्रभारी को फोन पर मामले की जानकारी दी। थाने से पुलिस की एक और टीम भेजी गई। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि की आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में भी आ चुके हैं इस तरह के मामले
पहासू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आरोपी के भागने का मामला नया नहीं हैं। इससे पूर्व भी पुलिसकर्मियों की लापरवाही के मामले आ चुके हैं। बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव दरियापुर के निकट कोरोना काल के दौरान बने अस्थाई जेल की अभिरक्षा से पशु चोरी और आर्म्स एक्ट में न्यायिक हिरासत में जेल गया आरोपी जनवरी माह में भाग गया था। दिसंबर माह में अस्थाई जेल से एक अन्य आरोपी ने भी भागने की कोशिश की थी। आरोपी बंदी रक्षक को धक्का देकर भाग रहा था और गेट से टकराकर गिर गया था। गत 27 दिसंबर को खुर्जा एल वन अस्पताल में भर्ती चार आरोपी भाग निकले थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें वहां भर्ती करवाया गया था। दो आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। करीब दो वर्ष पूर्व जिला न्यायालय में पेशी पर आया बावरिया गैंग का एक शातिर भी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। जिसे पुलिस अब तक नहीं तलाश सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed