{"_id":"682a150843e080c29706427d","slug":"accusation-beaten-for-asking-for-the-loan-amount-of-rs-7-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-134163-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : उधार दिए गए सात लाख रुपये मांगने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : उधार दिए गए सात लाख रुपये मांगने पर पीटा
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी अजय कुमार ने मोहल्ला सरायकाजी निवासी अपने परिचित पर उधार की रकम वापस मांगने पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि करीब दस वर्ष पूर्व आरोपी ने उनसे सात लाख रुपये उधार लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर कोतवाली में मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी पीड़ित अजय कुमार सिंह ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने मोहल्ला सरायकाजी निवासी अपने परिचित हबीब अहमद को सात लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार कहने के बावजूद आरोपी ने अब तक रुपये वापस नहीं किए। आरोप है कि वह 15 मई को रुपये मांगने के लिए आरोपी की मोतीबाग स्थित दुकान महक साड़ी एंपोरियम पर गए थे।
वहां पर हबीब और उसके दो पुत्रों ने रुपये मांगने पर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव करवाया। इसके कुछ देर बाद वह पुलिस को सूचना देने के लिए जा रहे थे तो दुकान के सामने ही आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके सिर पर ईंट से वार कर लहूलुहान कर दिया। इससे वह सड़क पर बेहोश होकर गिर गए। उनकी सोने की चेन भी टूटकर गिर गई। पीड़ित ने बताया कि उनका पुत्र उन्हें किसी तरह कोतवाली ले गया। वहां उनका मेडिकल कराया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी हबीब और उनके पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।