फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accountants Body Found Under Suspicious Circumstances

UP: पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मुनीम का शव, कुर्सी पर मिली लाश; बीती रात नहीं आए थे घर

Sun, 10 May 2026 05:43 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 10 May 2026 05:43 PM IST
सार

संजय ने बताया कि सतीश खुर्जा में ही ईंट भट्ठे पर मुनीम की नौकरी करते थे। अक्सर भट्ठे से घर आने में देर हो जाती थी, जिसके चलते शनिवार को भी देर रात तक घर नहीं आए थे। रविवार सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने आस पास तलाश की। भट्ठे पर फोन कर पूछा तो उन्होंने बताया शनिवार रात को ही सतीश चले गए थे। 

विज्ञापन
Accountants Body Found Under Suspicious Circumstances
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के खुर्जा स्थित मंदिर मार्ग नगर पालिका के पार्क में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मुनीम का शव पड़ा मिला। पार्क में टहलने आए लोगों ने पुलिस को शव की सूचना दी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया।

विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह करीब सात बजे के बाद सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर मार्ग पर सड़क किनारे बने पार्क में एक अज्ञात शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो पार्क में बनी सीमेंटेड कुर्सी पर शव पड़ा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बैठे बैठे ही मृतक गिर गया हो। इसके बाद पार्क में मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


वहीं, शव मिलने की जानकारी मिलते ही पार्क व मंदिर मार्ग पर टहलने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शव की शिनाख्त बुर्ज उस्मान मोहल्ला निवासी सतीश अग्रवाल (45) के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली में सतीश के भाई संजय पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने बताया कि सतीश खुर्जा में ही ईंट भट्ठे पर मुनीम की नौकरी करते थे। अक्सर भट्ठे से घर आने में देर हो जाती थी, जिसके चलते शनिवार को भी देर रात तक घर नहीं आए थे। रविवार सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने आस पास तलाश की। भट्ठे पर फोन कर पूछा तो उन्होंने बताया शनिवार रात को ही सतीश चले गए थे। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि मंदिर मार्ग पर शव मिला है। 


मोबाइल पर आई शव की फोटो देखकर उन्होंने पहचान की। संजय ने बताया कि सतीश को बीपी की बीमारी थी, लेकिन शराब आदि का सेवन नहीं करते थे। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। घटना के बाद से बुर्ज उस्मान मोहल्ले में मातम पसर गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई और न ही कोई आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed