{"_id":"61914ca6eb26273d15141aa1","slug":"accident-sikandrabad-news-gbd229361152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार बेटी से मिलकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार बेटी से मिलकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
मृतक वीना देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार बेटी से मिलकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
सिकंदराबाद। अस्पताल में भर्ती बीमार बेटी से मिलकर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे-91 पर स्कूटी सवार महिला को डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के साथ स्कूटी पर बैठीं दो रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
नगर के मोहल्ला पॉलीवॉल कालोनी निवासी बीना देवी (28वर्ष) पत्नी हरवीर सिंह की चार वर्षीय बेटी रिंकू की तबीयत खराब होने के कारण उसे बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार दोपहर बीना देवी अपनी रिश्तेदार महिला गुंजन और सीमा के साथ बेटी को देखने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। जैसे ही वह हाईवे-91 पर आढ़ा गेट के पास पहुंची तो पीछे से आ रही डग्गामार बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बीना की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गुंजन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र स्थित गांव मुनि के पास फ्लाइओवर पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गाजियाबाद के लोनी स्थित शांति विहार कॉलोनी निवासी ननुका (20) शनिवार देर शाम अपने साथी रंजीत और विपिन के साथ बाइक से एटा जनपद के अलीगंज जा रहा था। जब वह अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि के फ्लाइओवर पर पहुंचा तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां ननुका की मौत हो गई। संवाद