{"_id":"6277f4fe9323c70e7323f4c4","slug":"accident-bulandshahr-news-gbd2380889122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन

डिबाई। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर दानपुर चौकी क्षेत्र में भीमपुर दोराहे के निकट रविवार तड़के एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
बदायूं जनपद के थाना उघेती क्षेत्र के गांव बिसेरा निवासी 43 वर्षीय वीरेंद्र कुमार, बदायूं जनपद के थाना जरीफनगर के गांव बसतोई निवासी 35 वर्षीय रामवीर सिंह और बदायूं के गांव बिसोई निवासी दिनेश कुमार गाजियाबाद स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार रात को वह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने-अपने गांव जाने के लिए निकले थे। बाइक सवार तीनों युवक रविवार सुबह करीब तीन बजे जब डिबाई कोतवाली क्षेत्र में भीमपुर दोराहे के निकट पहुंचे तो एक अनियंत्रित व तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लहूलुहान होकर गिर गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र और रामवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, गंभीर रुप से घायल दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। साथ ही बस चालक की तलाश की जा रही है।
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जबकि, तीसरे घायल का उपचार चल रहा है। जल्द ही बस चालक की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी राजीव कुमार रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से बाइक लेकर खुर्जा किसी काम से जाने के लिए निकले थे। जब वह देहात कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर खुर्जा मोड़ के निकट पहुंचे तो अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए राजीव को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।