फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accident

इंसुलेटर फैक्टरी की छत गिरने पर छह मजदूर दबे, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
accident
इंसुलेटर फैक्टरी की छत गिरने पर छह मजदूर दबे, एक की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9.15 बजे महाशक्ति पॉटरी इंसुलेटर फैक्टरी की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में चार महिला मजदूरों समेत छह दब गए। एक महिला मजदूर की मौत हो गई है। दो को देर शाम तक निकाला नहीं जा सका था। एनडीआरएफ की टीम दोपहर से राहत और बचाव कार्य में जुटी थी।
नोएडा निवासी अनिल खन्ना की महशक्ति पॉटरी में ट्रांसफार्मर में लगने वाले इंसुलेटर बनाए जाते हैं। फैक्टरी में सुबह आठ बजे की शिफ्ट में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। फैक्टरी में पटिया और गर्डर के सहारे छत डाली गई थी। इसके ऊपर भी चीनी मिट्टी के कट्टे और इंसुलेटर का सामान रखा हुआ था। सुबह लगभग 9.15 बजे फैक्टरी के पीछे की ओर की छत का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। भरभराकर छत गिरने से कई मजदूर जान बचाकर भागे। तीन महिलाएं माल से भरे कट्टों और मलबे के नीचे आ गईं। बाहर भाग रहे मजदूरों ने उनको खींचकर निकाल लिया।
विज्ञापन

गंभीर घायल होने पर दो को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। इसमें बिहार के नवादा जिला निवासी शकुंतला (54) की कैलाश अस्पताल में मौत हो गई। एक घायल राजवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। नेहरूपुर चुंगी निवासी लक्ष्मी के कंधे में मामूली चोट आई है। पुलिस राहत और बचाव कार्य कर रही थी, तभी छत और ऊपर रखा सामान गिरने के कारण राहत कार्य रोकना पड़ गया। इसके बाद गाजियाबाद एनडीआरएफ को सूचना दी गई। दोपहर करीब 12:15 बजे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी मालिक का फोन रहा बंद
हादसे के बाद कंपनी के मालिक अनिल खन्ना को अधिकारियों ने फोन किया, लेकिन उनका नंबर बंद रहा। वह घटनास्थल पर भी नहीं पहुंचे। जिससे फैक्टरी कर्मचारियों व मजदूरों में भी रोष व्याप्त है।
घायलों को अस्पताल में भेजा गया है। दबे हुए मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए एनडीआएफ की टीम काम कर रही है। फैक्टरी के मानकों पर जांच की जाएगी, इसके बाद उचित कार्रवाई होगी। - सीपी सिंह, डीएम
हादसे में दो घायल महिलाओं को अस्पताल भेजा गया था, जिसमें एक महिला शकुंतला की मौत हो गई है। अन्य दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। - बजरंगबली चौरसिया, एसपी देहात

परिजनों को दी जाएगी पांच लाख राहत राशि
खुर्जा पॉटरी मेन्युफैक्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि राणा ने बताया कि नगर स्थित किसी भी पॉटरी में पहली बार ऐसा हादसा हुआ है। दबे हुए मजदूरों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये राहत राशी दी जाएगी।
टाइम लाइन
- सुबह 8:10 बजे मजदूर फैक्टरी पहुंचे
- सुबह 9:15 बजे छत गिरी
- सुबह 9: 18 घायल महिलाओं को निकाला
- सुबह 9:35 बजे पुलिस पहुंची
- सुबह 11:45 डीएम और एसएसपी पहुंचे
- दोपहर 12:10 एनडीआरएफ टीम पहुंची
- दोपहर 2:15 दीवार को काटना शुरू किया
- दोपहर 3:55 अंदर से मलबा बाहर निकालना शुरू किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed