फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   accident

रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवतियों के क्षत-विक्षत शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
रेलवे ट्रैक पर मिले दो युवतियों के क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। वैर स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात दो युवतियों के शव क्षत- विक्षत हालत में मिले। जिसकी सूचना मिलने पर जीआरपी और ककोड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव बुरी तरह क्षत विक्षत होने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवतियों की हत्या कर शव फेेंका गया है या घटना कोई हादसा है, दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने दूर तक फैले हुए शव के टुकड़ों को टॉर्च से ढूंढा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अज्ञात में ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से उक्त युवतियों का कोई समान भी पुलिस को अभी तक बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

हत्या, आत्महत्या या साजिश, गुत्थी अनसुलझी
ट्रैक पर क्षत- विक्षत हालात में मिले युवतियों के शव की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस को पहले उनकी शिनाख्त करनी होगी। इसी कारण अभी तक पुलिस दोनों की हत्या, आत्महत्या या हादसे में जान जाने की बात स्पष्ट नही कर सकी है। हालांकि, पुलिस जल्द ही उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के थानों से लापता महिला-युवतियों की डिटेल मांगी
जनपद पुलिस दो युवतियों के शव मिलने के बाद सतर्क हो गई है। पुलिस ने जनपद के सभी थानों व आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों से लापता युवती व महिलाओं की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस इसके आधार पर ही उनकी शिनाख्त व राजफाश करने की कोशिश कर रही है।

दोनों मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्षत-विक्षत हालत में दोनों के शव ट्रैक पर पड़े मिले हैं। आशंका है कि देर रात ट्रेन से कटकर उनकी मौत हुई है। यह आत्महत्या या हत्या इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed