फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   About 3500 patients of cough and fever took consultation

Bulandshahar News: खांसी और बुखार के करीब 3500 मरीजों ने लिया परामर्श

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
About 3500 patients of cough and fever took consultation
दौलतपुरकलां पीएचसी पर मरीज को परामर्श देते फार्मासिस्ट। संवाद
बुलंदशहर/नरसेना/अहमदगढ़। जिले के 16 ब्लॉक के 71 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 3500 पुरुष, महिला और बच्चों ने प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन

दानपुर, अनूपशहर और अगौता पीएचसी पर 300 से अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग के मरीज सर्वाधिक रहे। साथ ही गर्भवती को परामर्श व टीकाकरण की सुविधा दी गई। आरोग्य मेले में करीब 800 मरीजों की ब्लड जांच की गई। उधर, दौलतपुरकलां व अहमदगढ़ में चिकित्सक के न आने पर फार्मासिस्ट ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले काफी समय से चिकित्सक की तैनाती नहीं है। रविवार को आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट ललित कुमार मरीजों को परामर्श देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधव ने बताया कि दो दिन से खांसी-जुकाम की समस्या उन्हें बनी हुई है। दवा लेने आरोग्य मेले में आया हूं। फार्मासिस्ट ललित कुमार ने बताया कि आरोग्य मेले में खांसी, सर्दी-जुकाम और बुखार के 90 मरीजों को परामर्श एवं ब्लड जांच, दवा की सुविधा दी गई।
वहीं, अहमदगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने मरीजों को परामर्श दिया। सरोज ने बताया कि बेटे को सर्दी-जुकाम होने पर दिखाने आई हूं। फार्मासिस्ट संदीप शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 31 मरीजों को परामर्श दिया गया। इसमें 16 पुरुष, नौ महिला व छह बच्चे शामिल रहे।
इनमें 12 खांसी के, सात बुखार के व शेष अन्य बीमारी के मरीज शामिल रहे। इसके अलावा नगरीय सरायधारी, गिरधारी नगर, देवीपुरा समेत अन्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले में मरीजों को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। साथ ही ब्लड जांच एवं दवा की सुविधा दी गई।

--
कोट

रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन कराया गया। आरोग्य मेले में करीब 3500 मरीजों ने पहुंचकर सुविधाओं का लाभ लिया। इसमें पुरुष, महिला व बच्चे शामिल रहे। आरोग्य मेले में सर्वाधिक मरीज सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग के रहे। दौलतपुर कलां व अहमदगढ़ में चिकित्सक की तैनाती को लेकर प्रयास चल रहे हैं। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed