{"_id":"59481f904f1c1b083d8b468f","slug":"abortion-of-the-fetus-along-with-fetal-gender-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच के साथ ही धड़ल्ले से हो रहे गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच के साथ ही धड़ल्ले से हो रहे गर्भपात
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ultrasound
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद भ्रूण लिंग जांच ही नहीं बल्कि गर्भपात के लिए भी मुफीद बना हुआ है। अफसरों की लापरवाही से भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात के लिए जिला बदनाम हो चुका है। यही कारण है कि आए दिन राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश की टीम छापामारी करती हैं।
विज्ञापन
जिले में भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात के मामले सामने आना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी कर भ्रूण लिंग जांच के मामले उजागर हुए हैं। नगर के स्याना अड्डा, धमेड़ा अड्डा, भ्रूण, शिकारपुर बाईपास रोड समेत कई स्थानों पर अवैध रूप से गर्भपात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अफसर पहले भी गर्भपात के मामले पकड़ चुके हैं। अफसरों की मेहरबानी से यह दोबारा शुरू हो जाते हैं। कई अवैध क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही इन पर लगी सील हटा दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का दावा है कि अफसरों को गर्भपात और भ्रूण लिंग जांच के एक-एक ठिकाने की जानकारी है,
विज्ञापन
लेकिन अफसरों का ध्यान कार्रवाई की जगह वसूली पर रहता है। यही कारण है कि बाहरी टीम भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात का खेल आसानी से पकड़ लेती हैं, लेकिन जनपद के अफसरों को यह कहीं दिखाई नहीं देता है।