फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Abigar, Gulam

फाग में उड़े अबीर-गुलाल, लगे ठुमके

Wed, 15 Mar 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Abigar, Gulam
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सोमवार को सुबह से शाम तक बड़ों से लेकर बच्चों तक ने जमकर होली का लुप्त उठाया। एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिले और होली के गीतों पर सब झूमे।  महिलाओं ने घरों में गूंजिया, पकोड़ी आदि व्यंजन बनाए।

यमुनापुरम स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में होली बहन बीके रचना के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। अतिथि जेलर बद्री प्रसाद और डॉ. वीरेंद्र गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


औरंगाबाद क्षेत्र के गांव लखावटी, पाली बेगपुर, रजवाना, बालका, चरौरा मुस्तफाबाद, रतनपुर, कौड़ा शमशाबाद, ईलना, पर्वाना, पवसरा, निमचाना, रैना, किसौली आदि गांवों में भी लोगों ने रंगोत्सव मनाया। शिकारपुर और गुलावठी क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव नत्थूगढ़ी में आकाशवाणी कलाकार इंद्रवीर सिंह तेवतिया ने आला, ढोला, रसिया तथा होली के लोकगीत सुनाकर ग्रामीणों को आनंदित किया। गांव भटौना स्थित श्री संत सहजू दगड़े वाले बाबा की समाधि पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नाग बाबा मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

बुगरासी क्षेत्र में पूर्व नगर अध्यक्ष किशन कुमार तायल, किसान मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी आदि ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार के साथ पुलिस कर्मियों ने अबीर गुलाल उड़ाकर होली का लुत्फ उठाया।

अनूपशहर विधानसभा सीट से विधायक संजय शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अंबकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। डिबाई में होली पर सामाजिक संस्थानों ने होली मिलन कार्यक्रम किए। अग्रवाल समाज द्वारा नंद वाटिका में कार्यक्रम हुआ।


दीपक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अरूण ठाकुर, सुभाष तायल, गगन मित्तल, प्रदीप गर्ग, डा.एस.सी.सिंह, प्रदीप गर्ग, दिलीप गुप्ता आदि लोग शामिल रहे। सर्वोच्च होली कमेटी द्वारा रसियों का आयोजन हुआ। उद्घाटन विधायक डॉ. अनीता राजपूत ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed