{"_id":"6aea14cffc53d40cbe08a851","slug":"abha-ids-created-for-2561-lakh-people-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-170031-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में 25.61 लाख लोगों की बनी आभा आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में 25.61 लाख लोगों की बनी आभा आईडी
विज्ञापन
एबीडीएम सम्मेलन में सम्मानित करती सीडीओ। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
बुलंदशहर। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार रात जनपद स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि राज्य एबीडीएम टीम के राहुल त्रिपाठी और गुरु प्रसाद ने डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी दी। अप्रैल से सितंबर 2026 तक जिले में 41.92 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 25.61 लाख आभा आईडी बनाई गईं, जो 61.09 प्रतिशत है।
इसमें 147 से अधिक चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल ने की।
बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का एचएफआर पंजीकरण 100 प्रतिशत और निजी संस्थानों का 53 प्रतिशत पूरा हुआ है। एचपीआर में 2208 स्वास्थ्यकर्मियों का पंजीकरण किया गया है। जिले में 16.76 लाख मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंक किए गए हैं। 26 में से 24 संस्थानों में एचआईएस सक्रिय है। इसके माध्यम से 1.97 लाख ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण हुए हैं।
विज्ञापन
राज्य टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद का निरीक्षण किया। यहां सी-डैक पोर्टल की समस्या का समाधान किया गया। पैथोलॉजी में ऑफलाइन पंजीकरण बंद कर सभी जांचें सीआर नंबर से करने के निर्देश दिए गए। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजी सूचना प्रणाली और एंबुलेंस मॉड्यूल सक्रिय किए गए।
समीक्षा बैठक में शेष आभा आईडी का लक्ष्य पूरा करने, सभी अस्पतालों में आभा आधारित ओपीडी पंजीकरण बढ़ाने तथा सरकारी और निजी संस्थानों का एचएफआर और स्वास्थ्यकर्मियों का एचपीआर पंजीकरण पूरा कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी संस्थानों को डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड और कागजरहित ओपीडी-आईपीडी व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्मेलन में मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. भारत दुबे, आईएमए अध्यक्ष डॉ. आकाश जैन, जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अजय पटेल, आईडीए के सचिव डॉ. गीतांशु, जिला औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद और नितिन आहुजा आदि मौजूद रहे।
आठ संस्थानों को किया सम्मानित
सम्मेलन में सीएचसी शिकारपुर को 35,390 ऑनलाइन ओपीडी और 2526 ईएचआर लिंकेज के लिए सम्मानित किया गया। श्री हेल्दी विंग हॉस्पिटल को 2700 ईएचआर लिंकेज और नगरीय पीएचसी धमेड़ा अड्डा को प्रथम स्थान मिला। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज, शांतिदीप हॉस्पिटल और संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद को मॉडल फैसिलिटी का सम्मान दिया गया। शिवम मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सालय खुर्जा को ईएचआर लिंकेज में दूसरा स्थान और लक्ष्मण दास जटिया राजकीय महिला चिकित्सालय खुर्जा को 16,614 टोकन के साथ सर्वश्रेष्ठ स्कैन एंड रजिस्ट्रेशन का सम्मान मिला।