फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   AAP submitted memorandum to President against India-US trade deal in Bulandshahr

Bulandshahr News: ट्रेड डील के विरोध में आप ने फूंका पुतला, राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Sat, 14 Feb 2026 06:11 PM IST
राहुल तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 14 Feb 2026 06:11 PM IST
सार

बुलंदशहर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमेरिका से हुई ट्रेड डील के विरोध में कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने पुतला दहन कर कलेक्ट्रेट पहुंच राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप डील रद्द करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
AAP submitted memorandum to President against India-US trade deal in Bulandshahr
ट्रेड डील के खिलाफ आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर नगर के कालाआम चौराहे पर अमेरिका से हुई ट्रेड डील का विरोध जताया। इसके बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता के साथ पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर मोदी सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया, साथ ही अमेरिका-भारत व्यापार संधि की प्रतियां जलाईं। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर अमेरिका से हुई ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की।

विज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का कृषि बाज़ार अमेरिकी किसानों के लिए खोलकर देश के किसानों के डेथ वारंट पर साइन किया है। इसे हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे, यह ट्रेड डील नहीं, डेथ डील है। नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री देकर देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

विज्ञापन

मोदी सरकार ने अमेरिकी दबाव में आकर भारतीय किसानों के डेथ वारंट पर साइन कर दिए हैं। सरकार अपने निजी हितों और अडानी-अंबानी को बचाने के लिए देश के किसानों और स्वाभिमान को अमेरिका के हाथों गिरवी रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि सरकार ने रूस जैसे पुराने मित्र से सस्ता तेल खरीदने के बजाय अमेरिका और वेनेजुएला से 80,000 करोड़ रुपये महंगा तेल खरीदने का फैसला किया है। इस खर्च का खामियाजा आम जनता को भुगतना होगा। अगर भारत रूस से तेल खरीदेगा तो अमेरिका 25 प्रतिशत टैक्स लगा देगा। अमेरिका के कहने पर हमने अपने पुराने दोस्त रूस का साथ छोड़ दिया और बदले में हमारे व्यापारियों को क्या मिला। इस ट्रेड डील के पर्दे के पीछे बहुत सारे खेल चल रहे हैं।

आप नेता धीरज सिंह ने कहा कि आखिर ट्रंप होता कौन है, जो यह बताए कि भारत किससे क्या खरीदेगा। हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों किया जा रहा है। आप नेता तेजपाल सिंह ने कहा कि भारत के कपड़ों पर 18 फीसदी टैक्स और बांग्लादेश के कपड़ों पर शून्य टैक्स, यह कैसी ट्रेड डील है। इसके बाद देश विरोधी मोदी-ट्रंप ट्रेड डील को रद्द करने के लिए राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मनोज वैध, अर्जुन सिंह राघव, इन्द्रेश, राहत भाई, संजय मित्तल, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, मुकुल लोधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed