फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A youth who shouted the slogan 'Pakistan Zindabad' was arrested

Bulandshahar News: पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाला युवक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A youth who shouted the slogan 'Pakistan Zindabad' was arrested
औरंगाबाद (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी युवक का पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि वायरल वीडियो करीब छह माह पहले का बताया जा रहा है। गांव चरौरा मुस्तफाबाद निवासी युवक का 25 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में युवक करीब छह बार पाकिस्तान जिंदाबाद कहता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री के लिए भी इशारों में आपत्तिजनक हरकत करता और कहता हुआ दिख रहा है। वीडियो साथी युवक द्वारा बनाया गया है जबकि वीडियो में उसका साथी आरोपी से ये सब गलत कहता हुआ सुनाई पड़ रहा है। वीडियो में दूसरा युवक आरोपी को उकसाने वाली बातें भी कर रहा है। औरंगाबाद थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया आरोपी की शिनाख्त अनस के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed