फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man who went to bathe in a pond died due to drowning

Bulandshahar News: नोएडा के पहलवान आसमान ने जीती 71 हजार की कुश्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
चोला। गांव पचौता में होली मेले में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें दूर-दूर से पहलवान आए। 71 हजार रुपये की कुश्ती नोएडा के गांव सरफाबाद निवासी पहलवान आसमान और मेरठ के पहलवान शाकिर के बीच हुई। इसमें पहलवान आसमान ने जीत दर्ज कराई। वहीं, दूसरी ओर गांव के मंदिर में मत्था टेकने के लिए हजारों भक्त पहुंचे और मन्नत मांगी। मेले में भी जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन

दंगल में 41 हजार की कुश्ती गाजियाबाद के पहलवान सुमित और दिल्ली के पहलवान ओंकार के बीच हुई। काफी मशक्कत के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। इनाम की राशि दोनों पहलवानों को आधी-आधी दी गई। 31 हजार की कुश्ती गाजियाबाद के गांव बम्हेटा निवासी पहलवान शक्ति सिंह और सिकंदराबाद के पहलवान शक्ति के बीच हुई। यह कुश्ती पहलवान शक्ति ने जीत दर्ज इनाम की राशि पर कब्जा किया। इस दौरान सिकंदराबाद की पहलवान अनुष्का पंडित और बुलंदशहर की पहलवान सलोनी के बीच कराई गई। इसमें अनुष्का पंडित ने सलोनी को पटखनी देते हुए कुश्ती जीत ली। इस पर अनुष्का को कुश्ती दंगल के आयोजकों की ओर से 1100 रुपये का इनाम प्रदान किया गया।
विज्ञापन

दंगल के दौरान गांव के अलावा आसपास के गांवों से ही दर्शक बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर यहां पर मंदिर में लगे मेले में झूले समेत अन्य मनोरंजन का बच्चों से लेकर बड़ों तक ने लाभ उठाया। ग्रामीणाें ने बताया कि गांव के मंदिर में लगने वाला मेले का आयोजन संत बाबा देवीनास लाला जय सिंह की याद में होता है। मान्यता है कि मंदिर में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इस मौके पर गांव के कल्लू प्रधान, धर्मेंद्र यादव, सुनील नेताजी, सुनील यादव, पूर्व प्रधान महेंद्र, वकील सत्येंद्र यादव, सरजीत यादव, सतवीर सिंह, कैप्टन प्रकाश सिंह और खलीफा शौकत सिंह समेत अन्य का योगदान रहा। मेले व कुश्ती दंगल में पुलिस प्रशासन की तरफ से सिकंदराबाद सीओ पूर्णिमा सिंह थाना चोला पुलिस के साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed