फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man who had come to meet his girlfriend was beaten with sticks and a BJP councilor was arrested

Bulandshahar News: प्रेमिका से मिलने आए युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, भाजपा सभासद गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
A young man who had come to meet his girlfriend was beaten with sticks and a BJP councilor was arrested
गुलावठी। भाजपा सभासद पर अपनी टीम के साथ मिलकर शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए युवक की लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी सभासद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप है कि खुर्जा के अरनिया निवासी युवक पुनीत का गुलावठी की एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुनीत का कहना है कि प्रेमिका ने उसे व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, भाजपा के वार्ड सभासद हिमांशु सैनी ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। वायरल वीडियो में सभासद हिमांशु सैनी युवक को जमीन पर गिराकर लाठियों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने पिटाई का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर साझा कर दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपी सभासद हिमांशु सैनी को हिरासत में ले लिया है और रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed