फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man was swept away in the strong current of Ganga, search continues

Bulandshahar News: गंगा के तेज बहाव में युवक बहा, तलाश जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
A young man was swept away in the strong current of Ganga, search continues
अहार में स्नान करते समय गंगा में बहा पवन। स्रोत: परिजन
अहार। थाना क्षेत्र में सिद्धबाबा गंगा घाट पर शनिवार सुबह गंगा स्नान के दौरान जहांगीराबाद निवासी युवक पवन तेज बहाव में लापता हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों और पीएसी फ्लड प्लाटून को लगाया।
विज्ञापन


जहांगीराबाद कस्बा के मोहल्ला पुख्ता बाजार निवासी पवन कुमार की नगर में ही परचून की दुकान है। परिजनों ने बताया कि वह प्रत्येक त्योहार, पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए जाते थे। शनिवार सुबह भी वह घर से गंगा स्नान के लिए अहार के सिद्धबाबा गंगाघाट पर गए थे। सुबह करीब छह बजे वह गंगा स्नान कर रहे थे। उसी दौरान गहरे जल में जाने से वह गंगा की तेज लहरों में लापता हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने उनकी डूबता देख बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही युवक की तलाश पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed