{"_id":"67b21b1b6ff35d71af07f340","slug":"a-young-man-travelling-in-a-car-died-and-four-were-injured-in-a-vehicle-collision-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-106923-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
पहासू थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
पहासू। अलीगढ़ चौराहे के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई और चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल युवकों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। युवक संभल से अलवर लौट रहे थे।
पहासू थाना प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि राजस्थान के अलवर निवासी पांच युवक कार से संभल जनपद में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार सुबह सभी घर लौट रहे थे। जब वह पहासू थाना क्षेत्र के अलीगढ़ चौराहे पर खुर्जा की ओर से मोड़ रहे थे, तभी सामने से अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को पहासू सीएचसी पहुंचाया, वहां पर चिकित्सकों ने अक्षय (32) को मृत घोषित कर दिया। उसके अलावा नवीन, नरेश यादव, सुनील यादव और बलराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घायल युवकों का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।