{"_id":"6900ee0366ec8680290fa3ab","slug":"a-young-man-fell-for-the-online-job-offer-and-lost-rs-180-lakh-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-142704-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ऑनलाइन काम के झांसे में फंसा युवक, गंवाए 1.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ऑनलाइन काम के झांसे में फंसा युवक, गंवाए 1.80 लाख रुपये
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऑनलाइन पार्ट-टाइम काम का लालच देकर साइबर ठग ने देवीपुरा निवासी अजय से 1.80 लाख रुपये ठग लिए। जब युवक को ठगी की जानकारी हुई तो उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
देवीपुरा निवासी अजय कुमार को कुछ समय पहले एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले आरोपी ने अजय को घर बैठे पार्ट-टाइम काम करने का झांसा दिया। आरोपी ने बताया कि यह एक आसान ऑनलाइन जॉब है, जिसके जरिए अच्छी कमाई की जा सकती है।
आरोपी ने अजय को पूरी तरह विश्वास में ले लिया और विभिन्न चरणों में अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करने को कहा। झांसे में आकर अजय ने कुल 1,80,000 रुपये आरोपी द्वारा बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। अजय को लगा कि वह ऑनलाइन काम करके यह रकम जल्द ही कमा लंगे।
विज्ञापन
पैसे जमा करने के बाद जब अजय को न तो कोई काम मिला और न ही कमाई शुरू हुई तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद अजय को ठगी का एहसास हुआ।