फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man fed up with his wife and her lover made a video and consumed poison, dies

Bulandshahar News: पत्नी व उसके प्रेमी से तंग युवक ने वीडियो बनाकर खा लिया जहर, माैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इससे पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया। इसमें पत्नी और उसके प्रेमी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सलेमपुर क्षेत्र के गांव खलीलपुर राठ निवासी नीरज कुमार ने तहरीर दी। बताया कि उनके भाई अमित कुमार ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो में अमित ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध हैं। बार-बार मना करने के बाद भी पत्नी और प्रेमी के बीच बातचीत बंद नहीं हो रही थी। इसके अलावा जब प्रेम संबंधों का विरोध किया जाता था तो आरोपी उनके साथ अभद्रता भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाने के बाद अमित ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। नीरज कुमार ने भाभी सीमा, उसके प्रेमी गांव निवासी लोकेंद्र व लोकेंद्र के पिता ज्ञानप्रकाश के खिलाफ मुकदमा कराया है।


आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा था
22 मई को अमित ने पत्नी और प्रेमी लोकेंद्र को गांव के खेतों में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। अमित ने लोकेंद्र के पिता ज्ञानप्रकाश से शिकायत की थी। आरोप है कि ज्ञानप्रकाश ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए धमकी दी थी कि वह ऐसा ही करेगा और भविष्य में शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। एसपी ग्रामीण डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed