फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A young man and his companion died while going to see the procession of Maa Kali.

Bulandshahar News: मां काली की शोभायात्रा देखने जा रहे युवक व उसके साथी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
A young man and his companion died while going to see the procession of Maa Kali.
स्याना। थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी से स्याना नगर क्षेत्र में मां काली की शोभायात्रा देखने जा रहे एक युवक व किशोर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, किशोर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी निवासी दीपांशु (18) बुधवार देर शाम को गांव निवासी अपने साथी पंकज (17) के साथ बाइक पर सवार होकर स्याना नगर क्षेत्र में आयोजित मां काली की शोभायात्रा देखने स्याना नगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव से कुछ दूरी पर हाईवे पर पहुंचे, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दीपांशु की मौके पर मौत हो गई और साथी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने उसे स्याना सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान पंकज ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed