फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A woman who had come to her maternal home was attacked with a sword

Bulandshahar News: मायके आई महिला पर तलवार से किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव जलीलपुर में ननिहाल में रहने आए बच्चों ने खेल खेल में पड़ोसी घर का दरवाजा खटखटा दिया। बच्चों की इस हरकत से बौखलाए पड़ोसी ने घर में घुसकर बच्चों की मां पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में पीड़िता के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

गांव जलीलपुर निवासी राशिद ने बताया कि उनकी बहन रेशमा दिल्ली से अपने बच्चों अलीज़ा और हसनैन के साथ मायके में रहने आई हुई है। गत 18 जून की शाम को जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी उन्होंने घर के सामने रहने वाले कमरू का दरवाजा खटखटा दिया।
विज्ञापन

जिससे बौखला कर कमरू अपने दोनों पुत्रों आसिफ और दानिश के साथ मिलकर उनके घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। रेशमा के विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि झगड़े के दौरान आसिफ ने रेशमा के सिर पर तलवार मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed