{"_id":"57a24cea4f1c1b6f152badbf","slug":"a-widow-and-his-son-rushed-to-self-immolation-of-the-police-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के साथ आत्मदाह करने पुलिस दफ्तर पहुंची विधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के साथ आत्मदाह करने पुलिस दफ्तर पहुंची विधवा
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : pti
स्याना के किसौला गांव में करीब एक माह पहले हुए संजय हत्याकांड में स्याना कोतवाल की मनमानी ने एक महिला को अपने पुत्र के साथ आत्मदाह करने के लिए मजबूर कर रखा है। बुधवार को महिला अपने पुत्र के साथ केरोसिन ऑयल लेकर पुलिस कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन
उसने एसएसपी को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उसके पति के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो वह आत्मदाह कर लेगी। एसएसपी के आश्वासन पर ही पीड़ित महिला का गुस्सा शांत हुआ। 29 जून को स्याना के किसौला गांव में संजय पुत्र विजय की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में शुरू से ही स्याना कोतवाल दिनेश कुमार वशिष्ठ की भूमिका संदेह के घेरे में रही है। एक सप्ताह पहले मृतक संजय की पत्नी ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि उसके पति के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 3 अगस्त को वह पुत्र के साथ आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन