फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A two-story house suddenly collapsed late at night in Bulandshahr

बुलंदशहर में बड़ा हादसा: दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत और बुजुर्ग महिला गंभीर

Fri, 30 Oct 2026 08:15 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 30 Oct 2026 08:15 AM IST
सार

बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
A two-story house suddenly collapsed late at night in Bulandshahr
बुलंदशहर में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतारी कस्बा क्षेत्र के आजाद रोड मोहल्ला में गुरुवार देर रात करीब एक बजे दो मंजिला कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में 70 वर्षीय चंद्रकला और उनका बेटा राजेश (30) व पोता सचिन (20) दब गए। मौके पर रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग स्थानीय पुलिस और प्रशासन की पुलिस टीम पहुंच गई। 

विज्ञापन


एडीएम वित्त अभिषेक सिंह ने बताया कि देर रात को बचाव कार्य के दौरान करीब दो बजे मलबे में से बुजुर्ग महिला चंद्रकला को बाहर निकल गया, जिनको दानपुर सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए वहां से उनको अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद रात करीब तीन बजे मलबे में से राजेश और सचिन को एक साथ निकाला गया, जिनका पहले दानपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान राजेश और सचिन की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


चंद्रकला के बड़े बेटे और सचिन के पिता ज्ञानचंद ने बताया कि वह और उनके तीनों भाई गांव में अलग-अलग मकान में रहते हैं। चारों भाइयों में राजेश सबसे छोटे थे तो वह मां के साथ पैतृक मकान में रहते थे। ज्ञानचंद के बेटे सचिन और राजेश के बीच चाचा-भतीजे के रिश्ते के अलावा अच्छी दोस्ती भी थी। इसलिए गुरुवार रात को सचिन अपने चाचा के पास सोने चला गया था। देर रात को हुए हादसे में उनके भाई और बेटे दोनों की मौत हो गई। वहीं उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है, जो अभी अलीगढ़ में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ से बुलाया गया एमडीआरवी
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि राहत बचाब कार्य के लिए अलीगढ़ से मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल मौके पर बुलाया गया। मौके पर एसडीएम शिकारपुर प्रतीक्षा पांडे, एसपी देहात, सीओ डिबाई और सीओ अनूपशहर समेत पांच थानों का पुलिस बल राहत कार्य में जुटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed