{"_id":"685ed0f8002f47bf7b0a3a62","slug":"a-tanker-hit-a-father-and-son-riding-a-bike-son-died-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-136305-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाइक सवार पिता-पुत्र को टैंकर ने मारी टक्कर, पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाइक सवार पिता-पुत्र को टैंकर ने मारी टक्कर, पुत्र की मौत
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ व लगा जाम। संवाद
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में एमएमआर मॉल के निकट बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मृतक के पिता को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।
देहात कोतवाली की यमुनापुरम कालोनी निवासी शिवकुमार शर्मा शुक्रवार शाम अपने 17 वर्षीय इकलौते पुत्र मयंक शर्मा के साथ बाइक से कहीं गए थे। मयंक कक्षा 12 के छात्र थे। शाम करीब सात बजे पिता-पुत्र पुराना जीटी रोड पर एमएमआर मॉल के निकट से जैसे ही यमुनापुरम कट पर पहुंचे तो भूड़ चौराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में मयंक के शरीर का धड़ से ऊपर का हिस्सा टैंकर के पिछले टायरों के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गया। जबकि, उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, राहगीरों द्वारा पकड़े गए आरोपी टैंकर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और टैंकर को भी कब्जे में ले लिया गया है।