फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A speeding car crushed two brothers

Bulandshahar News: तेज रफ्तार कार ने रंग बेचने जा रहे दो भाइयों को रौंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। गंगापुल पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने ठेला लेकर जा रहे दो भाइयों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों होली पर रंग और प्रसाद बेचने जा रहे थे। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दो अन्य हादसों में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला देहलीगेट निवासी दो सगे भाई 40 वर्षीय जगमोहन और 38 वर्षीय सतीश प्रजापति गंगा पुल पर ठेली पर प्रसाद व होली के रंग बेचने जा रहे थे। तभी बीच गंगापुल पर लापरवाही व तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अनूपशहर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे भाई जगमोहन को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। जहां, उपचार के दौरान जगमोहन की भी मौत हो गई। दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर अपने परिवारों की गुजर बसर कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। आरोपी कार चालक वारदात के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

खुशहालगढ़ में कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दूसरा सड़क हादसा खुशहालगढ़ चौराहे पर हुआ। जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव करनपुर निवासी सतीश अपनी पत्नी का प्रसव कराकर अपने गांव करनपुर वापस लौट रहे था। उनके साथ में कार में चार अन्य लोग जीतू, पिंकी, राजेश्वरी व रविंद्र व गीता सवार थे। इसी दौरान खुशहालगढ़ चौराहे के निकट अनियंत्रित वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें सतीश समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनूपशहर सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश से टकराकर बाइक सवार घायल
तीसरा सड़क हादसा अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरौली के नजदीक हुआ। जिसमें अनूपशहर गंगा स्नान करने आ रहे मोनू निवासी बुलंदशहर की बाइक के आगे अचानक गोवंश आने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिसमें मोनू को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घायल को एंबुलेंस की सहायता से अनूपशहर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मोनू को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed