Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A special Lok Adalat will be held on the 28th for the disposal of pending traffic challans.

Bulandshahar News: लंबित ट्रैफिक चालानों के निस्तारण के लिए 28 को लगेगी विशेष लोक अदालत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। वाहनों के लंबित चालानों को लेकर कचहरी के चक्कर काट रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 28 नवंबर चतुर्थ शनिवार को जनपद न्यायालय में ट्रैफिक चालान निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पहली बार पेमेंट सेतु पोर्टल व एप के माध्यम से ऑनलाइन जुर्माना जमा करने की सुविधा दी जा रही है। इससे वाहन स्वामी घर बैठे भुगतान कर रसीद डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर सोमवार को जनपद न्यायाधीश संजय सिंह प्रथम ने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को लंबित चालान वादों को चिह्नित कर पक्षकारों को समय से सूचित करने के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास चौधरी ने बताया कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से वाहन स्वामियों को एसएमएस और समन भेजकर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सचिव ने जिले के सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अनावश्यक भागदौड़ से बचने के लिए 28 नवंबर को आयोजित विशेष लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित यातायात चालानों का सुलभ निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed