{"_id":"67b21a7c10cd137138073a47","slug":"a-ransom-letter-demanding-rs-3-lakh-was-found-in-a-gift-pack-at-the-door-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-106930-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दरवाजे पर गिफ्ट पैक में मिली तीन लाख रुपये फिरौती की चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दरवाजे पर गिफ्ट पैक में मिली तीन लाख रुपये फिरौती की चिट्ठी
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के लखनवाड़ा गांव में किसान को घर के बाहर गिफ्ट पैक में तीन लाख रुपये फिरौती देने की चिट्ठी मिली। इससे पीड़ित किसान और उनका परिवार भयभीत हैं। किसान ने थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव लखनवाड़ा निवासी कुमरपाल सिंह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि दस फरवरी की सुबह उनके बेटे ने घर का दरवाजा खोला तो बाहर एक गिफ्ट पैक पड़ा था। जब उसको खोला तो एक चिट्ठी थी। वह उनके नाम ही लिखी हुई थी। इसमें तीन लाख रुपये न देने पर पीड़ित और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी को जानकारी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को परिवार के लोग फिर से थाने पर गए और प्रभारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। टीम जांच कर रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।