फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A pickup full of guavas overturned on two friends riding a bike died on the spot

Bulandshahar: बाइक सवार दो दोस्तों पर पलटा अमरूद से भरा पिकअप, मौके पर हुई मौत

Sat, 26 Aug 2023 11:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

जहंगीराबाद के चांदौक दोराहा स्थित एक ढाबे पर शुक्रवार की देर रात (23) कपिल लोधी और (22) अजय कोली निवासी मैमरान मोहल्ला जहंगीराबाद खाना खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A pickup full of guavas overturned on two friends riding a bike died on the spot
Accident - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जहंगीराबाद थाना क्षेत्र की अनूपशहर रोड पर होटल से खाना खाकर घर जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों पर अमरूद से भरा पिकअप पलट गया। जब तक राहगीरों ने पिकअप से अमरूद से भरी कैरेट हटाई, तब तक दोनों दोस्तों को मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जहंगीराबाद के चांदौक दोराहा स्थित एक ढाबे पर शुक्रवार की देर रात (23) कपिल लोधी और (22) अजय कोली निवासी मैमरान मोहल्ला जहंगीराबाद खाना खाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों ने चांदौक दौराहा पार किया, इसी दौरान अनूपशहर की ओर से आ रहा ओवरलोड पिकअप पलट गया।
विज्ञापन


जिसके नीचे बाइक सवार कपिल और अजय दब गए। हादसा होते ही चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से अमरूद से भरी कैरेट हटाई और अजय व कपिल को बाहर निकाल दोनों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed