फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A man was duped of Rs 4 lakh on the pretext of a job

Bulandshahar News: नौकरी का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति से यूके में कुक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर शातिर ठगों ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में पुलिस लाइन निवासी गिरीश कुमार ने बताया कि 21 जनवरी 2023 को उनके मोबाइल पर एक महिला ने कॉल कर उनसे विदेश में जॉब के लिए प्रयासरत होने के बारे में जानकारी ली। पीड़ित द्वारा महिला को बताया गया कि वह कुक की जॉब के लिए प्रयासरत हैं, जिस पर महिला ने उनसे सारे कागजात अपने नंबर पर मंगा लिए। इसके बाद उन्हें दिल्ली जाकर सौरभ कुमार बनर्जी नामक शख्स से मिलने के लिए कहा गया। दिल्ली में उसे दो लाख रुपये रजिस्ट्रेशन और साढ़े पांच लाख रुपये अतिरिक्त खर्चा बताया गया।
विज्ञापन

आरोपियों द्वारा उनके तीन इंटरव्यू कराए गए। 14 अप्रैल 2023 को उन्होंने दिल्ली जाकर अन्य दो लाख रुपये भी आरोपियों के विभिन्न नंबरों ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा उन्हें कहीं नौकरी नहीं दिलाई गई और न ही उनके रुपये वापस किए गए। अब उन्हें मालूम चला है कि दिल्ली में आरोपियों का कार्यालय भी बंद हो गया है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed