{"_id":"690cd42c7d157ed45b036584","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-rs-10000-was-shot-in-the-leg-during-a-police-encounter-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-143165-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 10 हजार के इनामी को पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 10 हजार के इनामी को पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
विज्ञापन
गुलावठी। थाना पुलिस व स्वाट की टीम के साथ बुधवार देर रात दस हजार के इनामी बदमाश साजिद से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है।
सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात में गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम हापुड-गुलावठी रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी बदमाश भागने लगा। अपने-आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में बदमाश साजिद गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान जनपद मेरठ लाला मोहम्मदपुर निवासी साजिद के रूप में हुई है। इसने गैंग के साथ मिलकर इसी वर्ष छह जुलाई को निर्माणाधीन तेवतिया कॉलोनी में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अन्य साथियों को बीते दिनों पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।