{"_id":"69287ed402e130b9a2087d13","slug":"a-major-accident-was-averted-when-a-speeding-truck-crushed-a-police-booth-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-144371-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बड़ा हादसा टला.. तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस बूथ को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बड़ा हादसा टला.. तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस बूथ को रौंदा
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के आवास विकास चौराहे पर एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने चौराहे के निकट बने पुलिस बूथ को टक्कर मार दी। जिससे बूथ काफी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बूथ में कोई पुलिर्मी सकमौजूद नहीं था, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। ट्रक देर रात काला आम चौराहे की ओर से कुड़वल की ओर जा रहा था। अचानक ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे पुलिस बूथ में जा टकराया।
बूथ के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी उसकी चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।