{"_id":"68e9388505e1a406f007b388","slug":"a-fraud-of-over-rs-967-lakh-was-committed-by-luring-people-with-the-promise-of-commission-on-the-product-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-141911-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: उत्पाद पर कमीशन का लालच देकर की 9.67 लाख से अधिक की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: उत्पाद पर कमीशन का लालच देकर की 9.67 लाख से अधिक की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। गुलावठी के एक युवक को टेलीग्राम के माध्यम से अज्ञात साइबर ठगों ने विभिन्न ऑनलाइन उत्पाद में निवेश कर कमीशन कमाने का लालच दिया और उनसे नौ लाख 67 हजार रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। एसएसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गुलावठी के गांव मखदूमनगर उर्फ मिठापुर निवासी अरमान मेवाती ने एसएसपी के आदेश पर थाना साइबर क्राइम में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि छह अप्रैल 2024 को उनके टेलीग्राम अकाउंट पर लक्ष्मी प्रजापति नामक यूजर ने संपर्क किया। व्हाट्सएप पर सुमित गुरुनाथ एम नाम के यूजर ने उनसे बात की। इन ठगों ने अरमान को एक वेबसाइट का लिंक दिया। उस पर अरमान का अकाउंट बनाया। इसके बाद कहा कि वह वेबसाइट पर दिए गए अलग-अलग उत्पादों की कीमत जमा करे। बदले में उन्हें भारी कमीशन दिया जाएगा।
पीड़ित को झांसे में लेकर साइबर ठगों ने बैंक खाते व यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। दर्ज रिपोर्ट में अरमान ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग तारीखों में ठगों के खातों में करीब 9,67,244 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान अरमान की कमीशन और उत्पाद के बारे में ठगों से व्हाट्सएप व टेलीग्राम पर लगातार बातचीत होती रही। जब अरमान ने अपने कमीशन की रकम मांगी तो ठगों ने आनाकानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर रुपये वापस दिलाए जाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर टीम की मदद से जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
साइबर ठगी से रहें सावधान
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश और कमीशन के ऐसे लुभावने प्रस्तावों से बचें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा करें। संदेह होने पर तत्काल 1930 पर संपर्क करें।