फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A fight over the seat in the train on the railway minister tweeted

ट्विट पर रेलमंत्री ने पकड़वाए गुंडे

Sat, 03 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
A fight over the seat in the train on the railway minister tweeted
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

खुर्जा-दिल्ली पैंसेजर में सीट को लेकर हुए झगड़ में मारपीट के बाद पीड़ित के रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर दिया। रेल मंत्रालय से मैसेज पर जीआरपी और आरपीएफ तुरंत हरकत में आई और पीड़ित को साथ लेकर आरोपियों की घेराबंदी की और  दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जंक्शन स्थित बैंक वाली गली निवासी हेम गौतम दिल्ली स्थित किसी कंपनी में नौकरी करता है। हेम ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे वह रोजाना की तरह पैंसेजर में सवार होकर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन


 चोला स्टेशन पर सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ तो कुछ लोगों ने उसे जबरन उतार दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह दूसरी बोगी में चला गया। हेम गौतम ने बताया कि उसने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को सीधे ट्वीट कर पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीटर पर सक्रिय रहने वाले रेलमंत्री ने तत्काल मंत्रालय को यात्री की मदद करने का निर्देश दिया। रेलमंत्रालय से फरमान मिलने के बाद हरकत में आए जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने युवक से संपर्क किया और शुक्रवार की सुबह केजीआर पैसेंजर में उसे साथ लेकर गए।

दैनिक यात्री होने के चलते अरोपी जब चोला स्टेशन पर केजीआर में सवार हुए तो पीड़ित हेम गौतम की निशानदेही पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मारपीट करने वाले आरोपी युवकों की पहचान अलीगढ़ के थाना चंडौस निवासी संचित और ककोड़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी हरेंद्र के रूप में की गई। हेम गौतम ने कार्रवाई के लिए रेलमंत्री का आभार जताया है।


रेल मंत्रालय से आए निर्देश के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। -सत्यप्रकाश, जीआरपी प्रभारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed