फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A culvert will be constructed in Mohalla Ansariyan at a cost of Rs. 4.19 lakh

Bulandshahar News: 4.19 लाख की लागत से मोहल्ला अंसारियान में होगा पुलिया का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मोहल्ला अंसारियान में भाट वाले कुएं पर 4.19 लाख की लागत से पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। पुलिया के टूटी होने के कारण वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला अंसारियान में भाट वाले कुएं की पुलिया नगर के पुराना जीटी रोड को गुलावठी रोड से जोड़ती है। पुरानी जीटी रोड बुलंदशहर मार्ग से गुलावठी रोड के लिए संपर्क मार्ग है। जिसके चलते बड़ी संख्या में वाहन चालक पुराना जीटी रोड से होते हुए गुलावठी रोड पहुंचते हैं। एक माह से भी अधिक समय से पुलिया टूटी पड़ी है। जिससे वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पुलिया के टूटी होने के कारण पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि 4.19 लाख रुपये की लागत से मोहल्ला अंसारियान में भाट वाले कुएं की पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। जिसके लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। वहीं नगर के खुर्जा रोड तिराहे पर परशुराम, जेवर रोड तिराहे पर महाराणा प्रताप, दनकौर रोड तिराहे पर महाराज अग्रसेन की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है। एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव भी पालिका की बोर्ड बैठक में पास हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed