{"_id":"67c9d5f87c7874c23805421a","slug":"a-criminal-with-a-bounty-of-20-thousand-rupees-arrested-in-an-encounter-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-107163-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
पहासू पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश। संवाद
पहासू। क्षेत्र में पिछले माह पशु व्यापारियों से हुई लूट की घटना में वांछित 20 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा और लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद किए।
सीओ शिकारपुर शिव ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात को खंडार मार्ग पर पहासू पुलिस और स्वाट टीम की ओर से चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध को आता देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी वापस भागने लगा। पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।
वहीं पुलिस टीम ने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। वह वहीं गिर गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सिकंदराबाद के रमपुरा मोहल्ला निवासी कलाम के रूप में हुई, जो 15 फरवरी को पहासू के भैयापुर गांव में हुई लूट की घटना में बदमाशों के साथ शामिल था।