फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A bus hits a couple and a girl riding a bike, the girl dies.

Bulandshahar News: बाइक सवार दंपती और बच्ची को बस ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

बुलंदशहर के भूड़ चौराहे के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से छह माह की बच्ची राधिका की मौत हो गई। उसकी मां मोहिनी की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विस्तार

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में भूड़ चौराहे के पास बुधवार देर शाम सड़क हादसे में छह माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब दंपती बच्ची को लेकर बाइक से गांव जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना सिंहानी गेट के गांव फूकना निवासी संजय सिंह ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। बताया कि उनके छोटे भाई गौरव सिकंदराबाद में रहकर नौकरी करते थे और वहीं गांव तिलबेगमपुर में रहते थे। बुधवार शाम लगभग चार बजे अपनी पत्नी मोहिनी और छह माह की पुत्री राधिका के साथ बाइक से गांव अकबरपुर गए थे। जहां से देर शाम को लौटते वक्त भूड़ चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस व राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद राधिका और मोहिनी को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान राधिका की मौत हो गई। मोहिनी की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed