फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A bike rider was hit by a truck, died during treatment

Bulandshahar News: बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। संभल जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र निवासी सलीम (39) को देहात कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम खुर्जा बाईपास के निकट ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सलीम की दिल्ली हायर मेडिकल सेंटर में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


संभल के रजपुरा निवासी जावेद ने बताया कि उनका भाई सलीम खुर्जा स्थित एक पॉटरी ने नौकरी करता था। बीते दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। शुक्रवार दोपहर को वह घर से अपनी बाइक लेकर खुर्जा जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

देर शाम जब वह कोतवाली देहात क्षेत्र में खुर्जा बाईपास के निकट पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका भाई सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात ही उसे गंभीर हालत में अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां शनिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed