फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A 15-day tent city will be established on the banks of the Ganges from November 1st.

Bulandshahar News: गोवर्धन की पूजा व परिक्रमा कर लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
A 15-day tent city will be established on the banks of the Ganges from November 1st.
गुलावठी क्षेत्र के गांव कैथला में गोवर्धन की प्रतिमा तैयार करती युवती। ंसंवाद
बुलंदशहर/औरंगाबाद/जहांगीराबाद/बुगरासी/नरौरा/अनूपशहर/शिकारपुर/सलेमपुर/अहार/स्याना/गुलावठी/बीबीनगर/ऊंचागांव/खानपुर। जिले में बुधवार को गोवर्धन महाराज की श्रद्धा के साथ पूजा की गई। घरों से लेकर मंदिरों तक गोवर्धन यानी अन्नकूट का त्योहार मनाया गया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही अन्नकूट का प्रसाद बनाकर वितरित किया। वहीं, गाेशाला जाकर गायों को तिलक कर चारा भी खिलाया गया।
विज्ञापन

पं. नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन और अन्नकूट की विधि-विधान से पूजा की गई। हिंदू धर्म में गोवर्धन की पूजा का विशेष स्थान है। इस दिन लोग गाय की पूजा कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। बताया जाता है कि पौराणिक काल में इंद्रदेव ने गोकुल गांव में जोरदार बारिश की थी इससे लोग घबरा गए, लेकिन श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की थी। तब से गोवर्धन महाराज की पूजा शुरू हो गई। इस दिन लोग घरों में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजन करते हैं। मंदिरों में भी अन्नकूट का प्रसाद बांटा जाता है।
विज्ञापन

राष्ट्र चेतना मिशन के पदाधिकारियों ने कान्हा गौशाला पहुंचकर गोमाता एवं गोवर्धन का पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। गोवंशों को अपने हाथों से 11 कुंटल हरा चारा खिलाकर नियमित गोसेवा का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह, जिला उपासना प्रमुख आचार्य कृष्ण मिश्रा, सचिव मयूर अग्रवाल, उपाध्यक्ष कपिल राणा, कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग, गोसेवा प्रमुख अरुण राजपूत आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, देवीपुरा स्थित पंचायती गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में गो सेवकों को सम्मानित किया गया। साथ ही हवन हुआ और अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान अध्यक्ष राजाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव पवन मित्तल, सह सचिव सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे। भवन मंदिर रोड पर भक्तों ने भंडारा किया। इसमें संयुक्त उद्योग एवं व्यापार मंडल के युवा नगर अध्यक्ष तुषार अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष रोहित बंसल का सहयोग रहा। आवास विकास प्रथम में राधा कृष्ण पार्क में गो भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद बांटा।
जहांगीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी ने नगर स्थित गौशाला में पहुंचकर गोवर्धन पूजा की। इस दौरान उन्होंने गायों को फल खिलाकर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर कई सभासद, भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे। अनूपशहर में अन्नकूट की सब्जी और कड़ी-भात का वितरण किया गया। औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर, गायत्री सत्संग भवन, सदर बाजार स्थित शिव मंदिर, अजीजाबाद स्थित मां चामुंडा मंदिर, घास मंडी स्थित शिव मंदिर में गोवर्धन पर्व के अवसर पर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर आचार्य कुलदीप शास्त्री, नितिन सिंघल, योगेश सिंघल, पुनीत सिंघल, पप्पू सैनी, कृष्ण भारद्वाज, राजीव अग्रवाल, ध्रुव सिंघल आदि का सहयोग रहा।

गुलावठी की देवलोक कॉलोनी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर गोवर्धन पूजा के मौके पर अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया।। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जय तेवतिया, हरित शर्मा रामकुमार कौशिक, दिनेश कौशिक सहित अन्य भगत मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला रामनगर स्थित शिव मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों पर एवं समाजसेवियों ने अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed