लड़की से हैवानियत की हदें पार: अधेड़ ने महीनों तक किया दुष्कर्म... सात माह की गर्भवती हुई, बताया क्यों थी चुप
परिजनों ने जब पीड़िता से पूछा कि उसने अब तक उन्हें यह जानकारी क्यों नहीं दी थी, तो पीड़िता ने बताया कि आरोपी और उसके साथी बार-बार पीड़िता को उसके भाई और पिता की हत्या की धमकियों से रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने करीब सात आठ माह पूर्व दुष्कर्म की वारदात की। आरोपी की धमकियों के कारण पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। आरोपी इस दौरान अपने साथियों के साथ उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका। बीते दिनों पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा मामला बता दिया। थाने पर भी शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि उल्टा पीड़ित पक्ष से पुलिस ने एक शपथ पत्र ले लिया है। वहीं अब एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
बृहस्पतिवार दोपहर को अनूपशहर के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति अपनी नाबालिग पुत्री और अन्य परिजनों संग एसएसपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब सात माह पहले उनकी 14 वर्षीय पुत्री जंगल में बकरियां चराने गई थी। गांव के ही दूसरी बिरादरी के 50 वर्षीय व्यक्ति ने एक खेत से बकरियां निकालने के दौरान उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पुत्री को घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर हत्या की धमकी दी गई।
इसके बाद आरोपी और उसके साथियों ने उनकी पुत्री के साथ डरा धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे उनकी पुत्री गर्भवती हो गई। पुत्री का शारीरिक बदलाव देखकर परिजनों ने संदेह होने पर पूछताछ की तो पुत्री ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी है। उनकी पुत्री अब करीब सात माह की गर्भवती है। पीड़ित पिता ने बताया कि 28 अप्रैल को उन्होंने अनूपशहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। थाना पुलिस ने जांच की बात कहते हुए तहरीर अपने पास लेकर रख ली।
इसके बाद उसी शाम को आरोपी व्यक्ति को थाने बुलाकर रात भर रखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान पति और कुछ अन्य लोगों को बुलाकर एक शपथ पत्र बनवाकर उन पर उनके हस्ताक्षर करते हुए अपने पास रख लिए और उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़ित में मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पिता और भाई की हत्या की धमकी मिलने से चुप रही पीड़िता
परिजनों ने जब पीड़िता से पूछा कि उसने अब तक उन्हें यह जानकारी क्यों नहीं दी थी, तो पीड़िता ने बताया कि आरोपी और उसके साथी बार-बार पीड़िता को उसके भाई और पिता की हत्या की धमकियों से रहे थे। इसी कारण वह चुप रही और किसी को कुछ भी बताने में डरती रही। परिजनों को यह बात बताते हुए वह बिलख पड़ी।
यह भी पढ़ें- UP: बीच राह में पूर्व प्रेमी और प्रेमिका के बीच हुआ कुछ ऐसा... सड़क किनारे पड़ी मिली युवती, मच गई अफरा-तफरी
आरोप है कि जबरन पुलिस और अन्य लोगों ने बनवा लिया शपथपत्र
पीड़िता के पिता का कहना है कि वह इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराना चाहते थे। लेकिन पुलिस और कुछ गणमान्य लोगों ने दबाव बनाकर उनसे एक शपथ पत्र बनवा लिया है।
मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
यह भी पढ़ें- मंडप से प्रेमिका ने दूल्हा किया अगवा: 'प्यार मुझसे... शादी किसी और से', युवती ने सुनाई अपनी पूरी प्रेम कहानी